नगर पंचायत बोड़ला में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान की शुरुवात नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू ने किया

बोड़ला:-आज 31 जनवरी को सुबह 8:00 बजे नगर पंचायत में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री रामचरण साहू द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल बोडला में पल्स पोलियो अभियान की उदघाटन कर सुरुवात किया गया है।

सावित्री साहू द्वारा सभी लोगों से आग्रह किया है कि आज 31 जनवरी 2021 को 0 से 5 वर्ष तक कि सभी अपने-अपने बच्चों को लाकर पल्स पोलियो की दवाई पिलवायें ताकि पोलियो बीमारी से मुक्त रहें
राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 31 जनवरी से प्रदेशभर में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। अभियान के प्रथम दिन पोलियो बूथ, दूसरे और तीसरे दिन स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगे।

सावित्री साहू ने राज्य के समस्त अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने घर तथा आसपास के 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो बूथ ले जाकर पल्स पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और राष्ट्रीय पल्स पोलियो के कार्य में सहयोग कर देश को प्रदेश को अपने जिले को अपने गांव को अपने घर को पोलियो मुक्त करना, हम सबकी जिम्मेदारी है आज लगभग 35 लाख बच्चों को प्लस पोलियो अभियान के तहत आज 31 जनवरी को आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक शाला, उप-स्वस्थ्य केंद्रों से लेकर प्राथमिक, सामुदायिक, जिला अस्पतालों, मातृ शिशु अस्पतालों में पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
इस अभियान में 0 से 5 साल के बच्चों को 31 जनवरी को पोलियो बूथ पर 1 और 2 फरवरी को घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उन्हें पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
उक्त कार्यक्रम में उपस्थित नगर पंचायत बोड़ला के अध्यक्ष श्रीमती सावित्री रामचरण साहू,श्री ओमप्रकाश शर्मा, श्री अर्जुन पटेल, श्री विसर्जन धुर्वे,श्री भरत गुप्ता ,श्रीमती सन्तोसी साहू, श्रीमती परेटन बाई,श्री रामचरण साहू अध्यक्ष प्रतिनिधी,श्री तोरन मानिकपुरी,श्री गोलू पटेल एवं स्वास्थ विभाग से बोड़ला B M O योगेश साहू एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।