G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

दो लाख का इनामी नक्सली बादल मरकाम मध्य प्रदेश में गिफ्तार, कवर्धा पुलिस करेगी पूछताछ, मिलेंगे कई अहम सुराग..

छत्तीसगढ़। कवर्धा: नक्सली वारदात में शामिल दो लाख के इनामी नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  वर्ष 2018 व वर्ष 2019 में जिले में हुए नक्सली वारदात में शामिल विस्तार दलम-2 के सक्रिय सदस्य बादल उर्फ कोसा मरकाम को मध्यप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बादल ने कई राज एमपी पुलिस के सामने खोले हैं। इसके बाद अब कबीरधाम पुलिस भी प्रदेश व जिले में शामिल नक्सली से पूछताछ करेगी। छतीसगढ़, मध्यप्रदेश के इनामी नक्सली बादल मरकाम को बालाघाट पुलिस मलाजखंड थाना के समनापुर के बादाटोला से गिरफ्तार किया। वह अपने साथी के साथ पानी में खुदकर भाग रहा था। इस दौरान एमपी पुलिस ने पकड़ा। गिरफ्तार करने के बाद रिमांड में लेकर पूछताछ शुरू की तो कई अहम जानकारी दी। बादल इससे पहले कबीरधाम जिले में वर्ष 2018 में बकोदा में नक्सली मुठभेड़ में शामिल था जिसमें कबीरधाम के जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया था। इसी प्रकार वर्ष 2019 में धनडबरा व प्रतापगढ़ में एक घटना को नक्सलियों द्वारा घटना को अंजाम दिया था। उस घटना में भी बादल शामिल था। इसके कारण कबीरधाम पुलिस ने बादल उर्फ कोसा मरकाम पर दो लाख रुपये का इनाम रखा था। एमपी व छत्तीसगढ़ मिलाकर बादल पर कुल 12 लाख का इनाम रखा गया था। इसकी गिरफ्तारी एमपी के बालाघाट हुई है। एमपी में पूछताछ के बाद कबीरधाम लाकर नक्सली से पूछताछ की जाएगी। 

बादल ने उगले कई राज
एमपी पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। बादल के बताने के बाद एमपी पुलिस ने कान्हा नेशनल पार्क के सुपखार रेंज के अंतर्गत ख़ामोडी दादर से बड़ी मात्रा में नक्सली समान बरामद किए हैं। 12 बोर राउंड 43 नग, 15 नग सिंगल शार्ट, 18 नग पोंच, 12 बोर फूल थ्रू, लोहे की कुल्हाड़ी, साहित्य, नक्सली सप्ताह की पम्पलेट सहित अन्य सामाने जब्त की है। 

वर्जन
एमपी पुलिस ने बादल नामक नक्सली को गिरफ्तार किया है। वह वर्ष 2018 व 2019 में कबीरधाम नक्सली घटना में शामिल था। उसके ऊपर जिले से 2 लाख का इनाम था। वह बहुत खुलासे कर सकता है। हमारे जिले से भी उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है। उनके रिमांड के बाद कबीरधाम में लाकर पूछताछ किया जाएगा।

केएल ध्रुव, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page