G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Chhattisgarh

दो इंजीनियर भाईयों की फंदे में लटकी मिली लाश, मौत की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

रायगढ़: एक ही कमरे में दो सगे भाईयों की लाश फंदे में लटकती मिली है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को नीचे उतारा. बता दें ये मामला रायगढ़ के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के केलो विहार कॉलोनी का है. जहां दोनों भाई मैकेनिकल इंजीनियर के पद में जेपीएल में पदस्थ थे. वहीं पुलिस को लाश के पास से सुसाइड नोट भी मिला है. जिसमें आत्महत्या की बात कही गई है और परिवार को परेशान ना करने का अनुरोध किया गया है.

मृतक का नाम अविनाश चौधरी और हरेकृष्ण चौधरी बताया जा रहा है. घटना के एक दिन पहले अविनाश ने अपनी पत्नी और मां को गांव भेज दिया था. जबकि अविनाश और हरेकृष्ण केलो बिहार में ही रूक गये थे. शनिवार को जब घर से उन दोनों को कॉल किया गया, तो दोनों का फोन स्वीच आफ मिला. जिसके बाद मृतक के चचेरे भाई को घर हाल जानने के लिए भेजा गया, तब उसे दरवाजा अंदर से बंद मिला. वहीं जब उसने एक पेड़ पर चढ़कर अंदर झांका तो दोनों का शव फंदे में लटके हुए मिला. जिसकी सूचना चक्रधर नगर पुलिस को दी गई.

इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. वहीं सुसाइड नोट के आधार आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. परिजनों का कहना है कि अविनाश अपने छोटे भाई हरेकृष्ण की तबीयत को लेकर बेहद परेशान था. दरअसल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही हरेकृष्ण की मानसिक स्थिति बिगड़ गयी थी, जिसका इलाज चल रहा था, लेकिन तबीयत में कुछ ज्यादा सुधार नहीं हो रहा था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page