G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

दो अक्टूबर से आठ अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन

कवर्धा, 23 सितंबर 2020। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मद्यपान एवं अन्य मादक द्रव्यों, पदार्थो तथा नशीली दवाओं के दुरूपयोग की रोकथाग हेतु समुदाय में व्यापक जनमत विकसित करने के लिए दो अक्टूबर से आठ अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने जिले के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने कहा है। मद्य निषेध सप्ताह के दौरान नशामुक्ति प्रदर्शनी, रैली, वाद-विवाद, गोष्ठी का आयोजन कर सकेंगे। इसी प्रकार अशासकीय कलामण्डली, सांस्कृतिक संगठन, विभागीय कलापथक दल के सांस्कृतिक कार्यक्रम, मद्य निषेध की प्रतिज्ञा एवं शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराना, स्थानीय दूरदर्शन, आकाशवाणी केन्द्रों में नशामुक्ति पर प्रेरक कार्यक्रमों का प्रसारण, स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम नशापान के विरुद्ध आलखों एवं अन्य प्रेरक समाचारों का प्रकाशन, महाविद्यालय एवं विद्यालय में मद्यपान-नशापान के विरूद्ध विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, ग्राम स्तर पर नशामुक्ति नारों का दीवार लेखन एवं अन्य प्रचार- प्रसार कार्यक्रम, योगाभ्यास विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में नशामुक्ति हेतु योग का आवश्यकतानुसार प्रदर्शन किया जा सकता है। कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार एवं राज्य शासन स्वास्थ्य विभाग द्वारा नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम हेतु जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किये जायेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page