G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG News

दुःखद खबर : राष्ट्रीय कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन, अचानक बिगड़ी थी तबीयत, काफी प्रभावशाली रहा है उनका व्यक्तित्व, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी किया ट्वीट

नई दिल्ली 12/8/2020 कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन हो गया है। राजीव त्यागी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, उन्हें गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजीव त्यागी कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ता थे और टीवी चैनलों पर डिबेट में प्रभावशाली तरीके से पार्टी का पक्ष रखते थे।

रिपोर्ट के मुताबिक राजीव त्यागी की तबीयत आज दिन भर ठीक थी। शाम को आजतक पर वे डिबेट में शामिल हुए थे। खुद ट्वीट करके उन्होंने इसकी जानकारी भी थी। उन्होंने लिखा था कि आज शाम 5:00 बजे आज तक पर रहूंगा। शाम को 5 बजे वे आजतक पर टीवी डिबेट में शामिल भी हुए थे।

राजीव त्यागी के घर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में उन्हें यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वविटर हैंडल पर राजीव त्यागी के निधन पर शोक जताया है। कांग्रेस ने लिखा है कि राजीव त्यागी के अचानक निधन से हम सभी बेहद दुखी हैं, वे एक पक्के कांग्रेसी और सच्चे देशभक्त थे, इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवार के साथ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page