BIG NewsTrending News
दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 42829 पहुंची, 24 घंटे में 1647 लोग संक्रमित पाए गए

Image Source : PTI
नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 42829 पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में 1647 लोग संक्रमित पाए गए है। जबकि 73 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में कोरोना से मारने वालों की संख्या 1400 हो गयी है। बीते 24 घंटे में 6105 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ था, जिसमें से 1647 लोग पोजेटिव पाए गए। यानी 26.97% लोग पॉजिटिव पाए गए। ये पिछले 4 दिनों में पोजेटिव पाए जाने वालों की सबसे कम % है।



