G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIATrending News

दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, आज होंगे डिस्चार्ज
Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है और वे आज अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सत्येंद्र जैन के खुल दो आइसोलेट कर लिया था। तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में उन्हें आईसीयू में रखा गया लेकिन उनके स्वास्थ्य में ज्यादा सुधार नहीं हुआ। फिर उन्हें साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्लाज्म थेरेपी के जरिए उनका इलाज हुआ। धीरे-धीरे उनके स्वास्थ्य में सुधार आने लगा और कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब उनको अस्पताल से डिस्चार्ज करने की तैयारी है। वे आज अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page