G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIATrending News

दिल्ली के निहाल विहार में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक महिला और 2 बच्चों की हत्या

Murder
Image Source : INDIA TV

दिल्ली के निहाल विहार इलको में ट्रिपल मर्डर से सनसनी मच गई है। यह दिल दहला देने वाली घटना नई दिल्ली के निहाल विहार इलाके की है। निहाल विहार के एक घर में पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी है। पुलिस को इस ट्रिपल मर्डर के मामले में पति पर शक है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि महिला और बच्चों का शव सुबह 11.30 बजे घर में मिले हैं। शवों के पास से एक हथौड़ा भी बरामद हुआ है। महिला का पति फिलहाल फरार है। मृतक महिला का नाम प्रीति है उसकी उम्र 28 साल बताई जा रही है। वहीं 9 साल का एक लड़का और 5 साल की एक लड़की भी मृत पाई गई है। ये सभी निहाल विहार के शिव राम पार्क स्थिति मकान में मृत मिले हैं। घर में महिला का पति नहीं मिला है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page