

सुवेंदु के बीजेपी में शामिल होने के बाद अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का शायद अधिकारी परिवार पर भरोसा नहीं रहा। यही वजह है कि पहले सौमेंदु को प्रशासक के पद से हटाया और मंगलवार को सुवेंदु के पिता शिशिर अधिकारी को दीघा शंकरपुर विकास प्राधिकरण (डीएसडीए) के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया।
