G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Entertainment

तारक मेहता का उल्टा चश्मा प्रोमो: जेठालाल के बाबूजी हो गए गुमशुदा, मचा हड़कंप

तारक मेहता का उल्टा चश्मा का नया प्रोमो
Image Source : TAARAK MEHTA KA OOLTAH CHASHMAH PROMO

पॉपुलर टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के नए एपिसोड का प्रोमो जारी हो गया है। इसमें दिखाया गया है कि जेठालाल (दिलीप जोशी) के पिता यानि बाबूजी अचानक गायब हो गए हैं। मामला पुलिस तक पहुंच गया है।

इस प्रोमो में दिखाया गया है कि जेठालाल जब घर पहुंचते हैं तो अपने बाबूजी को आवाज लगाते हैं, लेकिन वो घर में दिखाई नहीं देते। इसके बाद जेठालाल अपने बेटे से पूछते हैं, लेकिन उसको भी बाबूजी की कोई खबर नहीं होती। पूरी सोसाइटी में भी पता लगाने के बाद जब बाबूजी नहीं मिलते तो जेठालाल परेशान हो जाता है।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के नट्टू काका को कभी काम करने के मिलते थे 3 रुपये, जानिए अब कितनी है सैलरी

बाबूजी की गुमशुदगी की बात पुलिस तक पहुंच जाती है। हर जगह हड़कंप मच जाता है। सभी यही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर बाबूजी कहां चले गए। 

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण लागू किए लॉकडाउन में राहत मिलने के बाद टीवी सीरियल्स की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सेट पर सुरक्षा का ध्यान रखते हुए स्टार कास्ट और क्रू मेंबर्स काम कर रहे हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page