तमिलनाडु में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाया गया, सरकार ने लिया फैसला


Image Source : AP
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने कोरोना वायरस लॉकडाउन को कुछ रियायतों के साथ 31 मई तक बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी इसकी जानकारी दी। कोरोना महामारी की वजह से देश में जारी लॉकडाउन का तीसरा चरण आज 17 मई को खत्म हो रहा है। ऐसे में तमिलनाडु सरकार ने इसे बढ़ते मामलों के कारण बढ़ाने का फैसला लिया है। तमिलनाडु से पहले पंजाब और महाराष्ट्र ने भी वहां बढ़ते मामलों के कारण इसे 31 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है।
Government of Tamil Nadu extends #COVID19 lockdown in the state till 31st May 2020. pic.twitter.com/UGirGHG1uN
— ANI (@ANI) May 17, 2020
महाराष्ट्र में लॉकडाउ को बढ़ाने के बारे में एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मुख्य सचिव अजॉय मेहता ने लॉकडाउन की अवधि के विस्तार का एक आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है, ‘‘लॉकडाउन के आदेशों में चरणबद्ध तरीके से रियायतों को अधिसूचित किया जाएगा।’’ गौरतलब है कि मौजूदा लॉकडाउन दो मई से 17 मई तक वैध था। उन्होंने कहा, ‘‘लॉकडाउन 3.0 आज खत्म हो गया। लॉकडाउन 4.0 कल से प्रभाव में आएगा और 31 मई तक लागू रहेगा। चौथे चरण में कुछ रियायतें दी जाएंगी।’’
उन्होंने बताया कि और अधिक सेवाओं को शुरू करने के लिहाज से ग्रीन तथा ओरेंज जोन को अधिक रियायतें मिलेंगी। अभी के लिए केवल अनिवार्य सेवाएं चालू हैं। महाराष्ट्र में कोविड-19 के 30,706 मामले सामने आए हैं जिनमें से 22,479 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है। इस संक्रामक रोग से 1135 लोगों ने जान गंवाई है जबकि 7,088 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।