ChhattisgarhUncategorized

जोगी कांग्रेस को फिर लगा झटका..अब कोषाध्यक्ष पवन सुल्तानिया ने पकड़ा पंजा..राजस्व मंत्री ने दिलाया प्रवेश..

बिलासपुर। जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है…जनता कांग्रेस नेताओं मे  भगदड़ की स्थिति बन गयी है। जनता कांग्रेस नेता लगातार कांग्रेस में प्रवेश कर रहे है। इसी क्रम में आज जोगी कांग्रेस के नजदीकी कहे जाने वाले पेन्ड्रा नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष पवन सुत्लानिया ने कांग्रेस में प्रवेश किया है। पवन सुल्तानियों को राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कांग्रेस में प्रवेश दिलाया है।          

कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के नजदीकी पवन सुत्लानिया ने जोगी से रिश्ता तोड़कर कांग्रेस पार्टी से रिश्ता जोड़ लिया है। पवन सुल्तानिया जोगी कांग्रेस में जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।           

पवन सुल्तानियों को राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रवेश दिलाया। बताते चलें कि जोगी कांग्रेस के पहले पवन सुल्तानिया कांग्रेस मे थे। उन्होने कांग्रेस प्रवेश के बाद पत्रकारों को बताया कि क्षेत्र के विवास को लेकर कांग्रेस सरकार सकारात्मक सोच रखती है। नया जिला बनाकर कांग्रेस की भूपेश सरकार ने मरवाही विकास को लेकर जो खाका खींचा है। निश्चित रूप से क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी।                    

इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल सिंह, कोरबा नगर पालिक निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, अजिश सिंह पेन्द्रो, रज्जु अग्रवाल, विजय छाबरिया, कुबेर दत्त शर्मा  विशेष रूप से मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page