G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Entertainment

जैकलीन फर्नांडीज को बर्थडे पर मिला खास तोहफा, किक 2′ में सलमान खान के साथ आएंगी नजर

https://ift.tt/2Cj84t1

जैकलीन फर्नाडींज को बर्थडे पर मिला खास तोहफा, किक 2′ में सलमान खान के साथ आएंगी नजर
Image Source : INSTAGRAM/JACQUELINEF143

जैकलीन फर्नांडीज आज अपना जन्मदिन मना रही हैं।  फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। लेकिन इन सभी के बीच वर्धा नाडियाडवाला ने एक्ट्रेस को बर्थडे गिफ्ट काफी खास दिया। 

दरअसल निर्माता निर्देशक साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्धा नाडियाडवाला ने फिल्म किक की सीक्वल किक 2 का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। जिसमें लीड रोल में जैकलीन फर्नांडीज नजर आएंगी। वहीं सलमान एक बार फिर डेविल के किरदार में पर्दे पर वापसी करेंगे। 

29 साल के फिल्मी करियर में पहली बार अजय देवगन ने आदित्य चोपड़ा की फिल्म की साइन, शिव रवैल करेंगे निर्देशन

वर्धा नाडियाडवाला ने ट्विटर पर इस जानकारी को शेयर करते हुए लिखा, ‘ये रहा तुन्हारा बर्थडे गिफ्ट जो हमेशा याद रहेगा। जैकलीन हम आधिकारिक ऐलान कर रहे हैं कि साजिद नाडियाडवाला ने सुबह 4 बजे किक 2 की स्क्रिप्ट लॉक कर दी है। जिसमें तुम्हारे रोल के बारे में लिखा है। ‘

वर्धा  के इस ट्वीट ने इस बात की पुष्टि कर दी हैं कि ‘किक’ का मोस्ट अवेटेड सीक्वल की स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दे दिया गया  है। 

आपतो बता दें कि जैकलीन ने  अपना जन्मदिन वर्चुअल तरीके से अपने फैंस के साथ मनाया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page