G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhPolitics

जिला बनने के 6 माह के अंदर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को मिली 100 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात…

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी में प्रदेश के नवगठित जिले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पर्यटन अधोसंरचनाओं के विकास के लिए 7 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की.

लोकवाणी’ में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से अखिलेश नामदेव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला बनाने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि नवगठित आदिवासी बहुल जिले में हम सबकी आस है कि शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में समग्र तथा समावेशी विकास हो सके. छत्तीसगढ़ सरकार इस दिशा में क्या कदम उठाने जा रही है, इस संबंध में हम सब जानने के इच्छुक हैं.

मुख्यमंत्री बघेल ने जवाब देते हुए कहा कि नया जिला बनने के 6 माह के अंदर, जिले में करीब 100 करोड़ रू. के विकास कार्यों की स्वीकृति मिल चुकी है. कई कार्य प्रगति पर हैं. मरवाही अनुभाग, मरवाही नगर पंचायत, सरकारी अंग्रेजी माध्यम शाला तथा महंत बिसाहूदास उद्यानिकी महाविद्यालय, एक के बाद एक नई-नई उपलब्धियां नए जिले के खाते में जुड़ती जा रही हैं.

वहीं मुख्यमन्त्री ने वादा किया कि नए जिले में पर्यटन विकास की संभावनाओं को साकार किया जाएगा. साथ ही इसे ग्रामीण विकास के रोल मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि राजमेरगढ़ और कबीर चबूतरा की प्राकृतिक छटा और ऐतिहासिक महत्व का सम्मान करते हुए आज मैं यह घोषणा करता हूं कि यहां ईको रिजॉर्ट, कैफेटेरिया तथा अन्य पर्यटन अधोसंरचनाओं का विकास तेजी से किया जाएगा. फिलहाल, इसके लिए 7 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य शीघ्र शुरू होंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page