G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIATrending News

जयपुर में अब तक की सबसे बड़ी तस्करी, दुबई से बैटरी में छिपा कर लाया गया 32 किलो सोना

Gold Smuggling

राजस्थान की राजधानी जयपुर में अब तक की सबसे बड़ी सोने की तस्करी सामने आई है। जयपुर के एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने 32 किलो सोने की खेप पकड़ी है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह सोना इमर्जेंसी लाइट की बैटरियों में छिपाकर लाया गया था। इस सोने की कीमत 16 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। मूल्य के हिसाब से यह जयपुर में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी मानी जा रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्टम विभाग ने इस बड़ी तस्करी का पर्दाफाश किया है। सूत्रों के मुताबिक तस्करों ने इसे अंजाम देने के लिए बड़ी साजिश रची। यह सोना दुबई से भारत लाया जा रहा था। तस्करों ने इसके लिए तीन फ्लाइट्स का सहारा लिया।

Gold Smuggling

Gold Smuggling

कस्टम विभाग ने 14 तस्करों को हिरासत में लिया है। ये तस्कर इमर्जेंसी लाइट की बैटरी में रखकर 32 किलो सोने की तस्करी कर रहे थे। इस सोने की कीमत 16 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page