G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIATrending News

जम्मू कश्मीर: पुलवामा के बांडजू में एन्काउंटर, 2 आतंकवादी ढेर, CRPF का एक जवान शहीद

jammu Kashmir encounter
Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एन्काउंटर शुरू हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह एन्काउंटर पुलवामा के बांडजू क्षेत्र में हुआ है। इस एन्काउंटर में दो आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। वहीं सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों को यहां पर आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस, सेना की 55 राष्ट्रीय रायफल और सीआरपीएफ ने जॉइंट आपरेशन शुरू कर दिया। सुरक्षाबल जैसे ही आतंकी ठिकाने के पास पहुंचे, वहां मौजूद आतंकवादियों ने अचानक उन पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस जवाबी हमले में दो आतंकी ढेर हो गए। फिलहाल सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बल ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के बुंडजू में मंगलवार सुबह घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की और यह अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए। मुठभेड़ अब भी जारी है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हो गया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page