G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

जन्म-मृत्यु का पंजीयन ऑनलाईन करना अनिवार्य – कलेक्टर

कलेक्टर श्री शर्मा ने दिए जन्म-मृत्यु पंजीयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश

कवर्धा, 11 जनवरी 2021। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने आज यहां समय सीमा की बैठक के साथ-साथ जन्म-मृत्यु पंजीयन के संबंध में गठित जिला स्तरीय अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक ली। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत अब जन्म-मृत्यु का पंजीयन अब ऑफलाईन अथवा मैन्यूअल नहीं होगा। जन्म अथवा मृत्यु का अब ऑनलाईन पंजीयन किया जाएगा। इसके लिए भारत सरकार महारजिस्ट्रार नई दिल्ली द्वारा साफटवेयर तैयार किए गए है, इन साफटवेयर के माध्यम से ही ऑनलाईन पंजीयन करना अनिवार्य किया गया है। कलेक्टर ने ऑनलाईन पंजीयन के लिए जिला पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जनपद पंचायत और स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जिला रजिस्टार व जिला योजना सांख्यिकीय अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग को जन्म-मृत्यु के पंजीयन के आंकडे मिलान करने और सुधार करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। जिला पंचायत सीईओ व सहायक मुख्य रजिस्टार श्री विजय दयाराम के एवं सर्व अनुविभागीय अधिकारी व जनपद पंचाययत सीईओ नगर पालिका अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
जिला योजना सांख्यिकीय अधिकारी व जिला रजिस्टार श्री एसएस कुर्रे ने बैठक में बताया कि भारत सरकार के महारजिस्टार नई दिल्ली द्वारा जारी दिशा-निर्देश एवं जारी साफ्टवेयर के माध्यम से ही जन्म अथवा मृत्यु का पंजीयन किया जाएगा। जन्म अथवा मृत्यु का ऑन लाईन पंजीयन करने के लिए जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला अस्पताल और नगरीय निकायों को आईडी और पासवर्ड दिए गए है, जहां ऑनलाईन पंजीयन किए जा रहे है। इसके अलावा अब गांव स्तर पर उपस्वास्थ्य केन्द्र और सचिव को ग्राम स्तर का आईडी पार्सवर्ड दिए गए है। उन्होने बताया कि एक वर्ष पहले एक जनवरी 2020 से लेकर अब तक अगर किन्ही परिस्थतिवश जन्म अथवा मृत्यु का पंजीयन नहीं हो पाया है तो वह भी संबंधित सचिव से संपर्क कर अपना पंजीयन करवा सकते है। उन्होने बताया कि इसके लिए संबंधित ग्राम स्तर पर कोटवारां के माध्यम से मुनादी करा कर पंजीयन करवा सकते है।

कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए

कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने समय सीमा की बैठक में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में नविनिर्मित मल्टीयूटीलिटी सेन्टर के आसपास सामुदायिक कृषि के लिए 10-10 एकड़ की शासकीय भूमि चिन्हांकित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मैनपुरी ग्राम पंचायत में सुराजी गांव योजना के तहत प्रस्तावित गौठान निर्माण के लिए स्थल चिन्हांकित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिला खनिज अधिकारी को अवैध उत्खनन तथा अवैध परिवहनों पर अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीमा योजना की समीक्षा करते हुए जिला लीड बैंक अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page