जनरल वार्ड में शिफ्ट किए गए सतेंद्र जैन, अब पहले से काफी बेहतर है तबीयत


Image Source : PTI
नई दिल्ली. दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्री सतेंद्र जैन की हालात में काफी सुधार है। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट से हटा दिया गया है और जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी ANI ने दी। सतेंद्र जैन 17 जून को कोविड-19 संक्रमित पाए गए थे।
Delhi Health Minister Satyendar Jain shifted to General Ward following improvement in his health condition, his oxygen suppprt has been removed: Office of Delhi Health Minister (file pic)
He had tested positive for #COVID19 on June 17. pic.twitter.com/xcoj4u79HL
— ANI (@ANI) June 22, 2020
आपको बता दें कि तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद सतेंद्र जैन को प्लाजमा थेरेपी दी गई थी। प्लाजमा थेरेपी के बाद सत्येंद्र जैन का बुखार उतरने लगा था। 17 जून को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में ट्रांसफर किया गया।
बता दें कि सतेंद्र जैन के बीमार होने के बाद उनकी जिम्मेदारियां उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दी गई हैं। सत्येंद्र जैन के पास फिलहाल कोई भी मंत्रालय नहीं है। सत्येंद्र जैन समेत अभी तक आम आदमी पार्टी के दिल्ली में चार विधायक कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। बुधवार को ही कालकाजी से विधायक आतिशी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि आतिशी हल्के लक्षणों के साथ अपने घर पर ही हैं। करोल बाग के विधायक विशेष रवि और पटेल नगर के विधायक राजकुमार आनंद भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।