G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

छत्तीसगढ़: गृह विभाग ने 7 अधिकारियों के तबादले किए, पंकज चंद्रा बने कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक प्रफुल ठाकुर शक्ति

रायपुर, 24 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने आज भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों के स्थानांतरण/नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। यह आदेश राज्य शासन के अवर सचिव, गृह (पुलिस) विभाग के हस्ताक्षर से नवा रायपुर से जारी किया गया है।
मुख्य फेरबदल इस प्रकार है:
| क्रम. | अधिकारी का नाम (बैच) | वर्तमान पदस्थापना | नवीन पदस्थापना |

| 1. | श्री मोहित गर्ग (भापुसे-2013) | पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव | सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर |
| 2. | श्री चंद्रमोहन सिंह (भापुसे-2014) | पुलिस अधीक्षक, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर | निदेशक, ट्रेनिंग एवं ऑपरेशन, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, नवा रायपुर तथा पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव (अतिरिक्त प्रभार) |
| 3. | सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे-2018) | पुलिस अधीक्षक, सक्ती | पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव |
| 4. | श्री यदुदंती अक्षय कुमार (भापुसे-2018) | पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव | सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर |
| 5. | श्रीमती रत्ना सिंह (भापुसे-2019) | सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर | पुलिस अधीक्षक, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर |
| 6. | श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भापुसे-2015) | सेनानी 4थी वाहिनी, छसबल नवा रायपुर | पुलिस अधीक्षक, सक्ती |
| 7. | श्री पंकज चन्द्रा (भापुसे) | सेनानी, 13वीं वाहिनी, सशस्त्र बल, बागो कोरबा | पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव |
राज्य शासन ने इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। यह प्रशासनिक फेरबदल राज्य की पुलिस व्यवस्था में सुधार और कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page