
भारत को घेरने के लिए चीन लगातार नए हथकंडे अपना रहा है। इसके लिए उसने अब नेपाल को मोहरा बनाया है। दरअसल, अब चीन नेपाल के जरिेए भारत की गतिविधियों पर नजर रखने की मंशा बना रहा है। उसी का नतीजा है कि चीन ने नेपाल के सीमा से सटे 7 जिलों के कई इलाकों पर अवैध कब्जा कर लिया है।