चाइनीज ऐप बैन: पीएम मोदी ने WEIBO एकाउंट छोड़ा, 115 में 113 पोस्ट हटाए

Image Source : PTI (FILE)
नई दिल्ली: चीन के 59 ऐप पर प्रतिबंध लगाने के भारत सरकार के फैसले के बाद प्रधानमंत्री ने चाइनीज ऐप WEIBO का एकाउंट छोड़ दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री ने 115 में से 113 पोस्ट को डिलीट कर दिया है। इस ऐप पर पीएम के 2 लाख 44 हजार फॉलोअर थे। पीएम मोदी कुछ समय पहले ही इस ऐप से जुड़े थे।
भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने चीन के 59 ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसमें टिक-टॉक जैसा सर्वाधिक लोकप्रिय ऐप भी शामिल है।
For VIP accounts, Weibo has a more complex procedure to quit which is why the official process was initiated. For reasons best known to the Chinese, there was great delay in granting this basic permission: Sources https://t.co/aEtTLxIPFm
— ANI (@ANI) July 1, 2020


