गौ तस्करी करने वाले चार आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही…पकड़े गए आरोपी 105 नग मवेशियों को क्रूरता पूर्वक तस्करी….कत्लखाना ले जाने की कर रहे थे तैयारी


गरियाबंद। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद भोजराम पटेल के आदेश अनुसार ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुखनंदन राठौड़ एवं संतोष महतो ,पुलिस अनुविभागीय अधिकारी टी आर कंवर महोदय के निर्देशन में जिला गरियाबंद में अपराधिक गतिविधियों पर लगातार लगाम कसने निरंतर कार्रवाई किया जा रहा है उसी तारतम्य में थाना राजिम पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि पोखरा गांव के दिलीप सोनवानी ,आनंद घोगरे, प्रकाश सोनवानी एवं सुंदरू टंडन गाय बैल बछड़ा कुल 105 नग मवेशी को क्रूरता पूर्वक बिना चारा पानी दिए छोटा हाथी क्रमांक सीजी 04 एलके 6763 से परिवहन कर उड़ीसा कत्लखाना ले जाने की तैयारी कर रहे हैं कि सूचना पर थाना प्रभारी राजिम विकास बघेल द्वारा अपने पुलिस टीम को लेकर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया तथा अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया थाना राजिम के इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल सउनि देव कुमार वर्मा आरक्षक टेमन दुबे, अलीम कुरैसी,रेखराम, तुलसी निषाद, कुलेश्वर धीवर आरक्षक रविंद्र गिरी सैनिक 75 वीरेंद्र वर्मा सैनिक 97 विक्की सोनी का उल्लेखनीय योगदान रहा *आरोपियों के नाम 1. दिलीप सुनवानी पीता सुनवानी 2.आनंद घोगरे पिता भागवत 3.प्रकाश सोनवानी पिता विसेलाल सोनवानी 4. सुंदुरू टंडन सभी साकीनान ग्राम पोखरा थाना राजिम जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़


