G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Entertainment

‘गोपी गोविंदम’ फिल्म को 2 साल पूरे, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना पर फैंस ने लुटाया प्यार

‘गोपी गोविंदम’ फिल्म को 2 साल पूरे
Image Source : TWITTER: @BEVRDZDQVPAN9JT

हिट फिल्म अर्जुन रेड्डी के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म गीता गोविंदम को 2 साल पूरे हो गए हैं। इस मूवी में अपनी दमदार एक्टिंग से विजय और रश्मिका ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। ऐसे में फैंस इसको लेकर बेहद एक्साइटेड हैं और ट्विटर पर फिल्म से जुड़ी फोटोज शेयर कर रहे हैं। 

गोपी गोविंदम फिल्म ने वर्ल्डवाइड 103 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसे टॉलीवुड की बेस्ट रोमांटिक फिल्मों में से एक माना जाता है। परशुराम और विजय ने पहली बार साथ काम किया था। इस मूवी को परशुराम ने डायरेक्ट किया है।

यहां देखिए फैंस के ट्विट्स:

इस फिल्म में रिश्तों की अहमियत और पैरेंट्स का बच्चों को लेकर पालन पोषण की कहानी दिखाई गई। एक लड़के की कहानी, जो शादी करना चाहता है। उसे एक इंडिपेंडेट लड़की गीता से प्यार हो जाता है। इसके बाद दोनों को जिंदगी में कई तूफान आते हैं। फिल्म के साथ साथ इसके गाने भी खूब हिट हुए। इस मूवी में गोपी सुंदर ने म्यूजिक कंपोज किया है। 

विजय देवरकोंडा फाइटर फिल्म में दिखाई देंगे। वहीं, रश्मिका अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा में नज़र आएंगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page