ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

गोधन न्याय योजनातंर्गत केचुआ खाद विक्रय केंद्र का शुभारंभ

News Ad Slider
Advertisement

गोधन न्याय योजनातंर्गत केचुआ खाद विक्रय केंद्र का शुभारंभ

कवर्धा, 12 फरवरी 2021। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा के दिशा निर्देशनुसार राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना “गोधन न्याय योजना“ अन्तर्गत, केचुआ खाद विक्रय केंद्र (स्टॉल) का शुभारंभ गुरूवार को कवर्धा शहर के जय स्तंभ चौक में पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा के उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कृषि विभाग के उपसंचालक श्री डडसेना ने बताया कि योजनांतर्गत अब तक कुल 42 व्यक्तियों द्वारा 3.20 क्विंटल केचुआ खाद विक्रय किया गया है, जिससे कुल राशि 3200 रूपए स्व सहायता समूह को प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि केचुवा खाद को खेत, नर्सरी, पौध रोपण के समय उपयोग करने से भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। केचुवा खाद में नाइट्रोजन, फोस्पोरस, पोटास एवं अन्य अनिवार्य सूक्ष्म पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहते है। केचुवा खाद से पौधों की पत्तियों में हरापन एवं नई शाखाओ का विकास एवं पौधों की वृद्धि अच्छी होती है, इसके उपयोग से भूमि की संरचना, जलधारण क्षमता एवं भूमि की क्षरण को कम करने में मुख्य भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि इसके उपयोग से रासायनिक उर्वरकों की क्षमता कम होती है, साथ ही कीट-व्याधियों के अतिक्रमण को कम करता है, इसमें महत्वपूर्ण विटामिन्स, एंजाइम तथा हारमोंस इत्यादि अधिक मात्र में पाए जाते है। यह जैविक पदार्थो के अपघटन को बढ़ाता है। शुभारंभ के अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उप संचालक कृषि, सहायक संचालक उद्यानिकी, व.कृ.वि.अधि., कृ.वि.अधि., ग्रा.कृ.वि.अधि., कवर्धा, स.लोहारा, बोड़ला, बम्हनी, बंधी, राजानवागांव की महिला समूह एवं विभागीय कर्मचारीगण तथा आत्मा टीम के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page