G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIATrending News

गृहमंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव, देशभर के नेताओं ने की जल्द स्वस्थ्य होने की कामना

Amit Shah Coronavirus Positive
Image Source : PTI (FILE)

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद देशभर से राजनेता उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। अलग-अलग पार्टियों के कई राजनेताओं ने अमित शाह के जल्द सेहतमंद होने की कामना की है। अमित शाह ने खुद अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी ट्विटर के जरिए दी है। अमित शाह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘आदरणीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के कोरोना संक्रमित होने का समाचार प्राप्त हुआ। अमित शाह जी दृढ़ इच्छाशक्ति के प्रतिमान हैं।’

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। प्रमोद सावंत ने ट्वीट कर कहा है कि अमित शाह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट में लिखा है ‘ गृह मंत्री मा. श्री अमित शाह जी, ईश्वर आपको शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ करें और आप पूरी ऊर्जा के साथ देश सेवा में जुट जाएं। हम सबकी शुभकामनाएं आपके साथ हैं!’

दिल्ली के अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि ‘मैं माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page