BIG NewsTrending News

गुजरात में बीजेपी के विधायक जगदीश पांचाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए, अस्पताल में भर्ती

Gujarat BJP MLA 
Image Source : AP

गुजरात में कोरोना संकट गहराता ही जा रहा है। राज्य का अहमदाबाद जिला मुंबई के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है। ताजा जानकारी के अनुसार गुजरात बीजेपी के एक विधायक कोरोना से पॉजिटिव पाए गए हैं। अहमदाबाद के विधायक का नाम जगदीश पांचाल है। वे अहमदाबाद शहर के अध्यक्ष भी हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीजेपी विधायक पांचाल को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार गुजरात में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 15195 पहुंच गई है। इसमें से 7549 एक्टिव केसेज़ हैं। वहीं राज्य में 938 लोग इस घातक बीमारी के चलते जान गंवा चुके हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page