G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhRaipur

खाद्य अधिकारियों का नवीन पदस्थापना आदेश जारी

@Ap news रायपुर : राज्य शासन द्वारा तीन खाद्य अधिकारियों और सात सहायक खाद्य अधिकारियों का नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरंक्षण विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार अजय कुमार यादव खाद्य अधिकारी महासमुंद को प्रभारी खाद्य नियंत्रक जिला बस्तर पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार भूपेन्द्र मिश्रा खाद्य अधिकारी बेमेतरा को जिला कोण्डागांव और अनुराग सिंह भदौरिया खाद्य अधिकारी रायपुर को खाद्य संचालनालय रायपुर में पदस्थ किया गया है। तरूण कुमार राठौर सहायक खाद्य अधिकारी रायपुर को प्रभारी खाद्य नियंत्रक रायपुर बनाया गया है। राजेश जायसवाल, सहायक खाद्य अधिकारी, जांजगीर-चांपा को प्रभारी खाद्य अधिकारी बेमेतरा, जितेन्द्र सिंह, सहायक खाद्य अधिकारी, कोरबा को प्रभारी खाद्य अधिकारी कोरबा, नितिश कुमार त्रिवेदी, सहायक खाद्य अधिकारी, को प्रभारी खाद्य अधिकारी जिला महासमुन्द, विष्णु नारायण शुक्ला, सहायक खाद्य अधिकारी मुंगेली को प्रभारी खाद्य अधिकारी जिला कोरिया, विजय किरण, सहायक खाद्य अधिकारी बालोद को प्रभारी खाद्य अधिकारी जिला सूरजपुर और शंकर प्रसाद सुर्यवंशी सहायक खाद्य अधिकारी नारायणपुर को प्रभारी खाद्य अधिकारी नारायणपुर पदस्थ किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page