G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIATrending News

कोरोना की दवा Remdesivir की कर रहे थे ब्लैक मार्केटिंग, 7 लोग गिरफ्तार

Corona drug Remdesivir black marketing 7 arrested 
Image Source : INDIA TV

मुंबई। मुंबई में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने कल रात रेमेडिसवियर की कालाबाजारी में शामिल एक रैकेट का भंडाफोड़ कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से रेमेडिसवियर की 13 शीशियां बरामद की गई हैं। बता दें कि, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस में मददगार साबित होने वाली रेमडेसिवीर की महाराष्ट्र में कालाबाजारी तेजी से हो रही है। 

बता दें कि इससे पहले ब्लैक मार्केटिंग और ओवर प्राइसिंग को लेकर ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर कोविड-19 दवा की कालाबाजारी और बिक्री को रोकने के लिए उपाय करने को कहा है। महाराष्ट्र में मुंबई शहर में कोरोना वायरस का संक्रमण सबसे ज्यादा है। फिलहाल कोरोना वायरस की कोई वैक्सीन नहीं है। ऐसे में रेमडेसिवीर दवा कोरोना वायरस के इलाज के लिए मरीजों की दी जा रही है। एंटी-वायरल दवा के चलते इस दवा की सबसे ज्यादा मांग देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर भी रेमडेसिवीर दवा की कालाबाजारी को लेकर कई पोस्ट भी देखने को मिल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page