G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Uncategorized

किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा, अब बिना प्रीमियम चुकाए मिलेगा 1 लाख तक का मुआवजा

अब किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से डरने की जरूरत नहीं है। क्योंकि सूखा पड़ने, अत्यधिक बारिश या बेमौसम बरसात के चलते फसलों को होने वाले नुकसान के चलते उन्हें लोन की किश्त चुकाने में होने वाली दिक्कतों से छुटकारा मिलने वाला है। गुजरात सरकार ने उन्हें बड़ा तोहफा देते हुए ‘मुख्‍यमंत्री किसान सहाय योजना’ का ऐलान किया है। इसमें उन्हें बिना कोई प्रीमियम दिए 1 लाख रुपए तक का मुआवजा मिलेगा। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति दुरुस्त होगी।

यह योजना खरीफ की फसलों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जगह लेगी। इससे प्रदेश के 56 लाख किसानों को फायदा होगा। खरीफ फसल के लिए राज्‍य सरकार जीरो प्रीमियम पर फसल बीमा की सुविधा देगी। इस बात की जानकारी खुद मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में दी। सीएम ने कहा कि सूखा या अधिक बारिश या बेमौसम बारिश के कारण अगर फसल को 33 फीसदी से ज्यादा नुकसान होगा तो सरकार मुआवजा देगी। वहीं 60 फीसद फसल के नुकसान पर प्रति हेक्‍टेयर 20 हजार व इससे अधिक फसल नष्‍ट होने पर 25 हजार रुपए प्रति हेक्‍टेयर का मुआवजा दिया जाएगा। अच्छी बात यह है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए बीमे का रजिस्ट्रेशन कराने या प्रीमियम भरने की जरूरत नहीं होगी।

पोर्टल पर कर सकते हैं आवेदन
इस योजना से गुजरात के 56 लाख किसानों को फायदा होगा। स्कीम के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए जल्द ही एक पोर्टल शुरू किया जाएगा। इस पर क्लिक करके किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वन अधिकार अधिनियम के तहत पंजीकृत आदिवासी किसान भी इस योजना का लाभ ले सकेंगे। राज्य सरकार ने फसल बीमा प्रीमियम का भुगतान करने के लिए 1,800 करोड़ रुपए का बजट पास किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page