BIG NewsINDIATrending News

कानपुर: हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, सीओ समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद, योगी ने दी श्रद्धांजलि

UP Police
Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बदमाशों ने हाल के दिनों में सबसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। यहां एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गए पुलिस दस्ते पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस के एक क्षेत्राधिकारी और 2 एसआई समेत 8 पुलिस कर्मी शहीद हो गए। इसके अलावा कई अन्य जवान घायल भी हुए हैं। ये सभी पुलिस जवान उत्तर प्रदेश के कुख्या हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गए थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद कानपुर नगर में कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले 8 पुलिस कर्मियों को भावभीनी श्रद्धाञ्जलि दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 2/3 जुलाई, 2020 की रात की है। जनपद कानपुर नगर  के थाना चौबेपुर के ग्राम बिकरू के ही एक व्यक्ति की शिकायत पर हिस्ट्री शीटर विकास दुबे  को पकड़ने कानपुर पुलिस की टीम गई थी। इस पुलिस दल पर अकस्मात अपराधी तथा उसके साथियों ने  छत से फायर कर दिया। इसमें एक पुलिस क्षेत्राधिकारी, 3 सब इंस्पेक्टर एवं 4 कांस्टेबल मौके पर शहीद हो गए हैं ।

बताया जा रहा है कि पुलिस दल को बिकारू गांव में विकास दुबे के होने की खबर मिली थी। जैसे ही पुलिस दल वहां दबिश के लिए पहुंचा बदमाशों ने पुलिस के दस्ते पर फायरिंग कर दी। पुलिस जवानों को संभलने और खुद को किसी आड़ में सुरक्षित करने का मौका ही नहीं मिला। इस जघन्य हमले में 8 पुलिस जवानों की जान चली गई। 

योगी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कानपुर नगर में कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले 8 पुलिस कर्मियों को भावभीनी श्रद्धाञ्जलि दी है। पुलिस कार्मिको की शहादत को शत् शत् नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने इनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को इस दुर्दांत घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने तथा तत्काल मौके की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page