बड़ी खबर : कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल को दी बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी का बनाया कोषाध्यक्ष


नई दिल्ली। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल को कांग्रेस पार्टी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले दिवंगत नेता और पूर्व सांसद अहमद पटेल पार्टी के कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से बंसल को कोषाध्यक्ष पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इससे पहले बंसल पार्टी प्रशासन के प्रभारी के तौर पर काम कर रहे थे। बता दें कि मोती लाल वोरा भी लंबे समय से कोषाध्यक्ष की पद संभाल चुके हैं। पवन कुमार मनमोहन सिंह सरकार में रेल मंत्री रह चुके हैं।
कौन है पवन कुमार बंसल
शांत, सौम्य रहने वाले पवन कुमार बंसल तेज तर्रार नेताओं में गिने जाते हैं। पिछले काफी समय से बंसल राजनीति के नेपथ्य में थे, लेकिन इस जिम्मेदारी के मिलने के बाद उनका कद फिर फ्रंट लाइन में आ गया है। 72 साल के पवन कुमार बंसल 10वीं, 13वीं, 14 वीं और 15वीं लोकसभा के सदस्य रहे हैं।
पद से देना पड़ेगा इस्तीफा
वह यूपीए की मनमोहन सिंह सरकार में बतौर केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री, संसदीय मामलों के राज्यमंत्री, जल संसाधन मंत्रालय समेत तमाम विभागों में रहे हैं। वह केन्द्रीय रेल मंत्री भी बने थे, लेकिन उनके भतीजे विवेक सिंगला के ऊपर रिश्वत खोरी का आरोप लगने के बाद 3 मई 2013 को पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा सूचना के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पवन कुमार बंसल को कोषाध्यक्ष का कार्यभार देखने के लिए नियुक्त किया है।