कवर्धा में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर 17 दिसंबर को एबीवीपी कार्यकर्ता हजारों की संख्या मे घेरेंगे सीएम हाउस


कवर्धा में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद अब कार्यकर्ता 17 दिसंबर को सीएम हाउस का घेराव करेंगे। सूत्रों की माने तो कार्यकर्ताओं से अब तक पुलिस-प्रशासन की बात नहीं हो पायी है। कार्यकर्ताओं ने घेराव के लिए अब तक न अनुमति मांगी है और न ही सूचना दी है। इतना ही नहीं पुलिस को कार्यकर्ताओं के घेराव का मार्ग भी पता नहीं चल पाया है। लेकिन कार्यकर्ताओं ने अपने वाट्सअप स्टेटस में विरोध का वॉल और पोस्टर लगाकर घेराव करने का आव्हान कर दिया है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन में लगभग प्रदेशभर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जुटेंगे।


