कवर्धा पंडरिया: भूपेश सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है – नीलू चंद्रवंशी

भूपेश सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है – नीलू चंद्रवंशी
पंडरिया :- कुण्डा ब्लॉक के महली सेक्टर के ग्राम महका में बूथ स्तर के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगोत्री योगी, अध्यक्ष सेवादल मुकेश झारिया, मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजु तिवारी जी ब्लाक कांग्रेस कुंडा अध्यक्ष श्री उत्तरा दिवाकर जी उपस्थित में संपन्न हुआ

बैठक में जिलाध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी जी ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं को जाना एवं उनका उचित निराकरण कराये जाने का आश्वासन दिया, साथ ही छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल के कांग्रेस सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याण कारी योजना से अभिभूत कराया एवं कार्यक्रताओं को कहा कि कांग्रेस सरकार की योजनाओ को आप लोग जन जन तक पहुचायेंगे । कार्यकर्त्ताओ से अपील किया कि छत्तीसगढ़ सरकार की सभी सरकारी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर लोगों के साथ जुड़कर एवं उनको योजनाओं के बारे में बताते हुए उनका सहयोग करें।साथ ही साथ संगठन के लिए उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को संगठित कर कमेटी बनाकर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य किया जायेगा और हर बूथ में कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता तैयार करना है बूथ कमेटी और वार्ड अध्यक्ष नए सिरे से तैयार करना है, उक्त बैठक में उतरा दिवाकर, प्रशांत परिहार, तारिणी ठाकुर, कृष्णा कुमार नामदेव, सरस्वती गोयल, जानकी चंद्राकर, लक्ष्मी सत्यवंशी, सुमति चंद्राकर, मिथलेश चंद्राकर, हरेंद्र चंद्राकर, सुमित पाल, तारामणि चंद्राकर, अजय चंद्राकर, रवि कुमार, रोहित कुमार गबेल, शिवा बाँधवे, कल्पसिंह गोयल, जगदीश सोनकर, मनोज कुमार भास्कर, दिनेश, साहेब दास, वीरेंद्र जांगड़े, मानदास बंजारे, सुधांशु बघेल, लखन साहू कौशल साहू, रविदास मानिकपुरी, वीरेंद्र चंद्राकर सहित अन्य क्षेत्रीय एवं स्थानीय कार्यकर्तागण मौजूद रहे।


