ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर
News Ad Slider
कवर्धा: गणतंत्र दिवस एवं गांधी निर्वाण दिवस पर पधुवध एवं मांस बिक्री निषिद्ध

गणतंत्र दिवस एवं गांधी निर्वाण दिवस पर पधुवध एवं मांस बिक्री निषिद्ध

कवर्धा, 05 जनवरी 2021। कबीरधाम जिले में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी को गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर पशुवध गृह एवं मांस बिक्री केन्द्रों को बंद रखा जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री रमेश कुमार शर्मा ने छत्तीसगढ़ शासन पर्यावरण एवं नगरीय निकाय विभाग मंत्रालय रायपुर के निर्देशानुसार आदेश जारी कर दिया है।


