G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा: एसबीआई लाईफ ने कबीरधाम कलेक्टर श्री शर्मा को कोरोना वारियर्स के रूप में किया सम्मानित

एसबीआई लाईफ ने कबीरधाम कलेक्टर श्री शर्मा को कोरोना वारियर्स के रूप में किया सम्मानित

कवर्धा। कोविड-19 कोराना वायरस के संक्रमण के दौर में इसके संक्रमण से बचने और उनके प्रभावी रोकथाम के लिए जनजन तक जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों के जीवन को सुरक्षा प्रदान करने वाली एसबीआई लाईफ इन्सोरेशन कवर्धा के ब्रांच मैनेजर श्री बलराम साहू के मार्गदर्शन में आज कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा को कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्री शर्मा को कवर्धा एसबीआई लाईफ इन्सोरेश के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री हेमन्त देवांगन, लाईफ मित्र श्री भिष्म पटेल, और राकेश श्रीवास्तव द्वारा प्रतिक चिन्ह भेंट किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक श्री देवागंन ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव और उनके रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन के दौरान भारत सरकार, राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन जारी दिशा-निर्देशों और प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आमजनों में इससे बचने के लिए जनजागरूकता अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। कलेक्टर श्री शर्मा ने एसबीआई लाईफ इंशोरेशन के इस अभियान की तारीफ भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page