BIG NewsTrending News

कर्नाटक के व्यक्ति ने चुराई आंध्र प्रदेश की सरकारी बस, बेंगलुरू के रास्ते में पकड़ा गया गया चोर

State Transport Bus

बस के चोरी होने की घटना सामने आते ही हड़कंप मच गया। आखिरकार पुलिस ने व्यक्ति को बस के साथ बेंगलुरू हाइवे पर गिरफ्तार कर लिया। यह व्यक्ति कर्नाटक का रहने वाला है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्नाटक का एक व्यक्ति आंध्र प्रदेश से सरकारी बस चोरी करके भाग रहा था। इस व्यक्ति को लंबी जद्दोजहद के बाद अनंतपुर जिले के किया के निकट पकड़ा लिया गया। बताया जा रहा है कि आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के धर्मावराम आरटीसी बस डिपो से सरकारी बस चुरा कर चेंनेकोत्तपल्ली, गुट्टूरु होते हुए बंगलूरू की तरफ ले जा रहा था। 

घटना सामने आते ही धर्मावराम आरटीसी बस डिपो के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया, पुलिस ने किया के निकट बस को रोक कर बस वापस लिया और उस बस चोर को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार वह बेंगलुरु के रहने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page