G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कबीरधाम जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 72वीं गणतंत्र दिवस

कबीरधाम जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 72वीं गणतंत्र दिवस

संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव ने कवर्धा के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और जनता को मुख्यमंत्री का संदेश दिया

गणतंत्र दिवस पर कोरोना वारियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

कवर्धा, 26 जनवरी 2021। कवर्धा जिला मुख्यालय के पी.जी.कॉलेज मैदान में 72वीं गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रीय गान एवं पुलिस जवानों की बैंड के राष्ट्रगान के धुन पर राष्ट्रीय सलामी दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर और उल्लास के प्रतिक रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। इस अवसर पर सशस्त्र प्लाटून, जिला पुलिस बल एवं नगर सेना के होमगार्ड के जवानों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष समारोह में विशेष सावधानी बरती गई तथा भारत सरकार गृह मंत्रालय एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सभी दिशा निर्देशों का पालन किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर 92 कोरोना वारियर्स, डॉक्टर, पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य कर्मियों, स्वच्छता कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच पर मुख्य अतिथि के साथ कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित थे।

गणतंत्र दिवस पर कबीरधाम जिले के 3 शहीदो के परिवार हुए सम्मानित

छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव ने गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में कबीरधाम जिले के तीन शहीद जवानों के परिवारजन श्रीमती संध्या नेवले, श्रीमती संगीता मेरावी और शहीद के पुत्र श्री उमाकांत साहू को मंच पर आमंत्रित कर शॉल, श्रीफल एवं उपहार भेंटकर कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि शहीद आरक्षक श्री झल्लु प्रसाद नेवले, शहीद श्री चंद्र सिंह मेरावी और सहायक उप निरीक्षक श्री मानसिंह साहू अपने कत्व्यों का निवर्हन करते हुए नक्सली मुठभेंड में शहीद हुए थे।

उत्कृष्ट कार्य के लिए कोरोना वार्रियर्स सम्मानित हुए

गणतंत्र दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में कबीरधाम जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत 92 कोरोना वार्रियर्स अधिकारी-कर्मचारियों, को सम्मानित किया गया। सम्मानित कोराना वार्रियर्स में स्वास्थ्य विभाग के 43, पुलिस विभाग के 25, नगर पालिका परिषद कवर्धा के 6, राजस्व विभाग से 2, जिला पंचायत के 4, नगर सेना से 6 और जिला प्रशासन से 6 कोरोना वार्सियर्स अधिकारी-कर्मचारी तथा सफाई कर्मी सम्मानित हुए। गणतंत्र दिवस समारोह में पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भट्ट, उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू, श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, उपाध्यक्ष श्री जमील खान, कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निज सहायक श्री कीर्तन शुक्ला, जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष श्री विरेन्द्र साहू, श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री मुकुंद माधव कश्यप, श्री रामकुमार भट्ट, श्री आकाश केशरवानी, पार्षद श्री अशोक सिंह, श्री भीखम कोसले, श्री सुनील साहू, श्री कौशल कौशिक, श्री प्रशांत परिहार सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम के, वनमंडलाधिकारी श्री दिलराज प्रभाकर, डिप्टी कलेक्टर श्री विपुल गुप्ता, श्री संदीप ठाकुर, एसडीएम श्री विनय सोनी एवं मीडिया प्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित थे। मंच संचालन श्री आदित्य श्रीवास्तव और श्री अवधेश श्रीवास्तव और श्रीमती मीरा देवांगन द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page