G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कबीरधाम जिले के किसानों के लिए अच्छी खबरः धान खरीदी के अंतिम सप्ताह 25 से 29 जनवरी तक समितियों में दिवस-वार नियत ग्राम और बेचे जाने वाले रकबा का बंधन हटा

कबीरधाम जिले में 95 प्रतिशत किसानों से धान खरीदी पूरी, निर्धारित समय तक होगी धान की खरीदी

कवर्धा, 16 जनवरी 2021। कबीरधाम जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में किसानों से समर्थन मूल्य पर सुचारू रूप से धान खरीदी की जा रही। जिले में अब तक 95 प्रतिशत किसानो ंसे धान की खरीदी कर ली गई है। राज्य शासन द्वारा निर्धारित धान खरीदी के अंतिम सप्ताह 25 से 29 जनवरी तक जिले के सभी पंजीकृत किसानों से शत प्रतिशत धान की खरीदी हो सके इसके लिए कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा के निर्देश पर जिले के पंजीकृत किसानों को बड़ी राहत दी है। धान खरीदी के अंतिम सप्ताह 25 से 29 जनवरी तक जिले के सभी 94 धान खरीदी केन्द्रों में धान बेचने के लिए निर्धारित ग्राम और धान बेचने के लिए निर्धारित रकबे का बंधन हटा लिया गया है। जिले के धान विक्रय के लिए शेष सभी किसानों को खरीदी टोकन समितियों द्वारा 22 जनवरी तक ही जारी किया जाएगा। इसके बाद नया टोकन जारी नहीं किया जाएगा। केवल पूर्व में टोकन जारी किसानों से ही आखिरी सफ्ताह में खरीदी की जाएगी। टोकन जारी करने की अंतिम समय सीमा 22 जनवरी की जानकारी किसानों को देने के लिए प्रत्येक ग्राम में प्रतिदिन इसकी मुनादी कराने के लिए तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है।
कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने शुक्रवार को खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर अब तक किए गए धान खरीदी, शेष किसानों की स्थिति, धान उठाव की स्थिति सहित अनेक विषयों पर गहनता से समीक्षा की कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ेसमीक्षा बैठक में सभी अनुविभागीय अधिकारी, उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला खाद्य अधिकारी, तहसीलदार, जिला नोडल अधिकारी व जिले के 94 धान उपार्जन केन्द्रों के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।  
कलेक्टर श्री शर्मा ने समीक्षा बैठक में सभी खरीदी केंद्रों की कमशः समीक्षा की और खरीदी के अंतिम दिवसों में धान खरीदी सुचारू रूप से संपादित हो और अव्यवस्था न होने पाए इसके लिए निम्नानुसार निर्देश जारी किए गए। जिले के धान विक्रय के लिए शेष सभी किसानों को खरीदी टोकन समितियों के द्वारा 22 जनवरी तक ही जारी किया जाएगा। इसके बाद नया टोकन जारी नहीं किया जाएगा। केवल पूर्व में टोकन जारी किसानों से ही आखिरी सप्ताह में खरीदी की जाएगी। टोकन जारी करने की अंतिम समय सीमा 22 जनवरी की जानकारी किसानों को देने के लिए प्रत्येक ग्राम में प्रतिदिन इसकी मुनादी कराने के लिए तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है। धान खरीदी के अंतिम सप्ताह 25 से 29 जनवरी के लिए समितियों में दिवस-वार नियत ग्राम और बेचे जाने वाले रकबा का बंधन हटा दिया गया है। इन दिनों में किसी भी ग्राम का किसी भी रकबा के लिए पंजीकृत किसान 22 जनवरी तक टोकन कटा कर धान बेच सकते है। खरीदी के अंतिम दिनों में समितियों में खराब गुणवत्ता का या कोचियों का धान विक्रय के लिए नहीं आ पाए इसके लिए सभी राजस्व अधिकारियों को उनके प्रभार क्षेत्र के खरीदी केंद्रो का प्रतिदिन निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया गया है । केन्द्रो से संबंधित ग्रामों के हल्का पटवारी, नोडल अधिकारियों से प्राप्त जानकारी और राजस्व अधिकारियों के द्वारा धान उपार्जन केंद्रों के किए गए निरीक्षण के अनुसार जिले के कुल 94 केंद्रो में से 49 केंद्रो में धान खरीदी का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। खरीदी के इन अंतिम दिनों में कृषको को कोई परेशानी न हो इस बाबत् नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन केंद्र में बैठकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

धान खरीदी के लिए प्लास्टिक के बारदानें पर्याप्त उपलब्ध

वर्तमान में जिले में धान क्रय करने के लिए प्लास्टिक के बारदाने पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने जिले के किसानों को आश्वस्त किया है कि प्रत्येक पंजीकृत किसान के उत्पादित धान का क्रय शासन द्वारा किया जाएगा। धान खरीदी के संबंध में अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी तरह की समस्या होने पर संबंधित एस.डी.एम. से संपर्क करने के लिए किसानों से आग्रह किया है। कलेक्टर ने जिले के पंजीकृत किसानों से अपील की है कि जो किसान धान विक्रय करना चाहते हैं या जिनका धान विक्रय लिए शेष है जिले के ऐसे किसान 22 जनवरी तक विक्रय के लिए टोकन अवश्य प्राप्त कर ले। अधिकारियों को भी प्रतिदिन खरीदी केंद्रो में बैठ कर खरीदी पर नजर रखने के लिए निर्देशित किया गया है।

9 दिनों में होगी दो लाख कि्ंवटल धान की खरीदी

कबीरधाम जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के लिए 1 लाख 709 कुल किसानों ने अपना पंजीयन कराया है, जिनका कुल पंजीकृत रकबा 110218.21 हैक्टेयर है। कुल पंजीकृत किसानों में से 92877  किसानों द्वारा 1 लाख 54 हजार 31.13 हैक्टेयर भूमि का धान विक्रय किया जा चुका है। इस लिहाज से जो कुल पंजीकृत कृषकों का 92.22 प्रतिशत और कुल रकबा का 95.66 प्रतिशत होता है। धान खरीदी शुरू से लेकर 15 जनवरी तक कुल 92 हजार 877 कृषकों के द्वारा 3621820 क्विटल धान विक्रय किया जा चुका है।  विगत वर्षों के धान खरीदी के आंकड़ों के आधार पर जिले में कुल पंजीकृत किसान और पंजीकृत रकबा में से औसत रूप से 90 से 95 प्रतिशत तक का धान विकय किया जाता रहा है। इसके अनुसार जिले में आगामी 9 धान खरीदी दिवसो में लगभग 1.50 से 2 लाख क्विटल  धान का क्रय किया जाना बाकी है। जिले में पंजीकृत प्रत्येक किसान अपने धान के पूर्ण रकबे का धान बेच सके, इसके लिए 2965 पंजीकृत कृषको के धान के रकबा में किए गए त्रुटि सुधार से 1447 हैक्टेयर. रकबा की वृद्धि हुई है। जिले में प्राप्त कुल धान में से जिले के राईस मिलर के द्वारा 678510 क्विंटल और संग्रहण केंद्रो में 586050 क्विंटल धान कुल 1264560 क्विटल धान उठाव उपार्जन केंद्रो से हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page