ChhattisgarhRaipur

कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची तैयार करते समय बोनस अंक नहीं जोड़ा जाएगा,माध्यमिक शिक्षा मण्डल की साधारण सभा का निर्णय

News Ad Slider
Advertisement

रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2020-21 से मेघावी छात्रों की प्रावीण्य सूची तैयार करते समय बोनस अंकों को नहीं जोड़ा जाएगा। यह निर्णय छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की साधारण सभा की बैठक में लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा शैक्षणेत्तर गतिविधियों के लिए 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को बोनस अंक प्रदाय किया जाता है। वर्तमान में बोनस अंक को शामिल करते हुए प्रावीण्य सूची तैयार की जाती है। साधारण सभा के निर्णय के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2020-21 से मेघावी छात्रों की प्रावीण्य सूची बनाते समय मेघावी छात्रों की शैक्षणेत्तर गतिविधियों के बोनस अंक नहीं जोड़े जाएंगे, परंतु बोनस अंक अंकसूची में जोड़कर अंकसूची जारी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page