G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsTrending News

एमपी: भाजपा विधायक पत्नी सहित कोरोना संक्रमित, कल ही राज्यसभा चुनाव में किया था मतदान

Coronavirus
Image Source : AP

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी विधायक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश की जावद विधानसभा से बीजेपी विधायक ओमप्रकाश सकलेचा कोरोना पाज़िटिव पाए गए हैं। बता दें कि सकलेचा ने कल भोपाल स्थित विधानसभा में राज्यसभा के लिए मतदान किया था। यह खबर फैलने के बाद सियासी हलके में हड़कंप मच गया है। 

बताया जा रहा है कि बीजेपी विधायक की पत्नी भी कोरोना पाज़िटिव पाई गई हैं। विधायक के मुताबिक कल वोटिंग के बाद उन्होंने एक प्राइवेट लैब में कोविड-19 टेस्ट कराया था। कल रात साढे दस बजे उनकी कोरोना रिपोर्ट आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page