‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ की सफलता के बाद बेहद खुश थे सुशांत, बहनों संग मस्ती करते वीडियो आया सामने


Image Source : INDIA TV
भारत को दो विश्व कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उनके संन्यास की खबरों के बीच सुशांत सिंह राजपूत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी चारों बहनों के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ की सफलता के बाद का बताया जा रहा है।
इस वीडियो में सुशांत अपनी बहनों से फिल्म के बारे में बातें कर रहे हैं। सभी एक-दूसरे की टांग भी खींच रहे हैं और प्यार भी जता रहे हैं। बहनें कह रही हैं कि उन्हें अपने भाई पर गर्व है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म में एमएस धोनी का किरदार निभाया था। इसे उनके करियर को ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाली फिल्म भी कहा जा सकता है।
सुशांत ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। चाहे हेलिकॉप्टर शॉट लगाना हो या फिर रोमांस करना हो, सुशांत ने हर इमोशन्स को बखूबी निभाया था।
‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था। इसमें सुशांत के अलावा अनुपम खेर, कियारा आडवाणी, दिशा पटानी और भूमिका चावला जैसे कलाकार नज़र आए थे।