G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

ई मेगा कैम्प के माध्यम से कबीरधाम जिले में 40 करोड़ 42 लाख रूपए की आर्थिक मदद, समाग्री और सहायता राशि वितरण की शुरूआत

@APNEWS कवर्धा:कबीरधाम जिले में ई-मेगा कैम्प का आयोजन, जिले के 59 हजार 227 हितग्राहियों को मिलेगा सीधा लाभ

ई मेगा कैम्प के माध्यम से कबीरधाम जिले में 40 करोड़ 42 लाख रूपए की आर्थिक मदद, समाग्री और सहायता राशि वितरण की शुरूआत

कवर्धा, 31 अक्टूबर 2020। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों के सहयोग और समन्वय से आज शनिवार को कबीरधाम जिले में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से ई-मेगा कैम्प का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री बीराम की अध्यक्षता में आयोजित ई-मेगा कैम्प के माध्यम से कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के उपायों के लिए जारी लॉकडाउन तथा उनसे प्रभावितों को लाभ पहुंचाने का विशेष प्रयास किया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री नरेन्द्र कुमार, कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री सलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, ई-मेगा कैम्प के अध्यक्ष व संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल सिदार, कवर्धा एसडीएम श्री विपुल गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर एवं रेखा चंद्रा विशेष रूप से उपस्थित थे।

ई-मेगा कैम्प के माध्यम से जिले में विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं एवं अन्य लंबित प्रकरणों का निराकरण करते हुए जिले के 59 हजार 227 हितग्राहियों को लाभ दिलाया गया। ई-मेगा कैम्प के माध्यम से राजस्व, कृषि, महिला एंव बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला एवं अत्यावसायी सहकारी विकास समिति, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग,स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से समाग्री और 40 करोड़ 42 लाख 26 हजार 153 रूपए की राहत राशि, अनुदान राशि, आर्थिक मदद व ऋण के रूप में चेक वितरण का शुभारंभ किया गया।

जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कबीरधाम द्वारा स्वरोजगार हेतु 66 हितग्राहियों को 66 हजार रूपये ऋण स्वीकृति किये है, जिसमें अंत्योदय स्वा.योजना से 23 हितग्राहियों एवं आदिवासी स्वा. योजना से 43 हितग्राही शामिल है। इसी प्रकार श्रम विभाग द्वारा 113 हितग्राहियों को 12 लाख 40 हजार रूपये का, जिसमें असंगठित कर्मकार प्रसूति सहायता योजना के तहत 17 हितग्राहियों को एक लाख 70 हजार रूपये, ठेका श्रमिक, घरेलू महिला कामगार एवं हमाल श्रमिक प्रसूति सहायोजना के तहत 4 हितग्राहियों को 40 हजार रूपये, असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत 5 हितग्राहियों को 5 लाख रूपये, विश्वकर्मा दुर्घटना मृत्यु पर अंत्येष्टि एवं अनुग्रह सहायता योजना के तहत 3 हितग्राहियों को 90 हजार रूपये, भगिनी सहायता योजना के तहत 68 हितग्राहियों को 3.40 लाख रूपये, निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के एक हितग्राहियों को एक लाख रूपये, और प्रवासी श्रमिकों का पंजीयन कार्ड वितरण 15 हितग्राहियों को किया गया। जनपद पंचायत कवर्धा द्वारा 7 हितग्राहियों को 1.50 करोड़ रूपये

जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के 4 हितग्राहियों को 9 लाख रूपये, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत 3 हितग्राहियों को 60 हजार रूपए का चेक, जनपद पंचायत बोड़ला द्वारा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत 5 हितग्राहियों को एक लाख रूपये का चेक वितरण किया गया। जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा द्वारा 7 हितग्राहियों को 1.50 करोड़ रूपये जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के 4 हितग्राहियों को 4 लाख रूपये सात हजार पांच सौ रूपये, जनसपंर्क निधि के तहत 3 हितग्राहियों को सात हजार पांच सौ रूपये, जनपद पंचायत पंडरिया द्वारा 8 हितग्राहियों को 1.50 करोड़ रूपये, जो कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समाज कल्याण विभाग द्वारा 21 हितग्राहियों को 2.30 लाख रूपए का चेक वितरण गया, जिसमें क्षितिज अपार संभावनाएं अंतर्गत निःशक्त को सिविल सेवा प्रोत्साहन के तहत 80 हजार रूपये, निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत 2 हितग्राही को 1.50 लाख रूपये, कृत्रिम अंग तथा सहायक उपकरण प्रदाय योजना के तहत 6 हितग्राहियों को ट्रायसायकल एवं 2 हितग्राही को व्हील चेयन, यूडीआईडी परियोजना के तहत 10 हितग्राहियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड वितरण किया गया। सहसपुर लोहारा तहसील के 1230 हितग्राहियों को लाभान्वित
जिसमें आरबीसी 6(4) रबी फसल क्षति का अनुदान राशि 823 हितग्राहियों को 5.99 करोड़ रूपये, ऑनलाईन फौती नामांतरण 12, ऑनलाईन पंजीयन नामांतरण 15, विवादित बटवारा, ऋण पुस्तिका वितरण 12 एवं आय, जाति, निवास एवं जन्म प्रमाण पत्र 365 वितरण आरंभ किया गया।

पंडरिया तहसील के 9235 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया, जिसमें आरबीसी 6(4) रबी फसल क्षति का अनुदान राशि 8622 हितग्राहियों को 59.43 करोड़ रूपये, नामांतरण 49 अभिलेख सुधार 5, मकान क्षति 31 हितग्राहियों को 99 हजार 200 रूपये, पशु हानि के एक हितग्राही को 30 हजार रूपये, द्वितीय प्रति ऋण पुस्तिका 9 हितग्राही एवं आय, जाति, निवास एवं जन्म प्रमाण पत्र 518 वितरण आरंभ किया गया। कवर्धा तहसील के 1490 हितग्राहियों को लाभान्वित जिसमें आरबीसी 6(4) रबी फसल क्षति का अनुदान राशि 26546 हितग्राहियों को 20 करोड़ 94 लाख 57 हजार 954 रूपये, ई-नामांतरण 12, अभिलेख शुद्धता 4 एवं आय, जाति, निवास एवं जन्म प्रमाण पत्र 1474 वितरण आरंभ किया गया। बोड़ला तहसील के 18330 हितग्राहियों को जिसमें आरबीसी 6(4) रबी फसल क्षति का अनुदान राशि 18330 हितग्राहियों को 12 करोड़ 41 लाख 95 हजार 876 रूपये, अभिलेख शुद्धता, द्वितीय प्रति ऋण पुस्तिका, नामांतरण 40 हितग्राहियों वितरण आरंभ किया गया।

कृषि विभाग द्वारा 1751 हितग्राहियों को किट जिसमें सरसों मिनी किट 1223, अलसी मिनी किट 98, मसूर मिनी किट 387 और पावर स्प्रेयर 43 हितग्राहियों वितरण आरंभ किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा समक्ष योजना अंतर्गत ऋण स्वीकृति 4 हितग्राहियों को 40 हजार रूपये चेक वितरण किया गया। खाद्य विभाग द्वारा 56 लोगों को नवीन राशि कार्ड वितरण,स्वास्थ्य विभाग द्वारा परियार नियोजन कार्यक्रम 318 हितग्राहियों को 58 हजार 600 रूपये वितरण गया। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सुखा राशन समाग्री वितरण किया गया। ई-मेगा-कैम्प में जिले के सभी अनुविभागीय राजस्व, पुलिस, राजस्व अधिकारी, तहसीलदार, नायाब तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ विशेष रूप से स्वांग के माध्यम से जुडे हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page