BIG NewsTrending News

इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के दो कर्मचारी गिरफ्तार, भारत ने PAK से कहा- उन्हें कार समेत तत्काल दूतावास भेजें

India summons Pakistan CDA on the report of arrest of two officials of the High Commission of India in Islamabad
Image Source : ANI

नई दिल्ली: पाकिस्तान स्थित इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के दो कर्मचारियों की कथित गिरफ्तारी पर भारत ने पाकिस्तान को कड़ा वक्तव्य जारी किया है। इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के दो कर्मचारियों की कथित गिरफ्तारी पर पाकिस्तान के मिशन प्रभारी को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया है। भारत ने पाकिस्तान को इस्लामाबाद में गिरफ्तार किए गए भारतीय अधिकारियों से पूछताछ या परेशान नहीं करने को कहा है। भाषा ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी। 

इस्लामाबाद में भारतीय कर्मियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीधे तौर पर पाकिस्तानी अधिकारियों की है। पाकिस्तान को दोनों भारतीय अधिकारियों को आधिकारिक कार के साथ तत्काल इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग पहुंचाने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page