आप’ की बदलबो छत्तीसगढ़ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,बड़ी संख्या में लोगों ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता


रायपुर। पंजाब में शानदार जीत के बाद छत्तीसगढ़ में”बदलबो छत्तीसगढ़” विशाल विजय यात्रा निकाली। आप के वरिष्ठ नेता, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री और प्रदेश प्रभारी गोपाल राय और बुराड़ी से विधायक संजीव झा के नेतृत्व में रायपुर में एक विशाल रैली निकाली गई।

यात्रा में आप कार्यकर्ताओं का विशाल हुजूम दिखा।
आम आदमी पार्टी की ओर से “बदलबो छत्तीसगढ़” विजय यात्रा साइंस कॉलेज मैदान से निकल कर ईदगाह भाटा,पुरानी बस्ती,से होते हुए बूढ़ेश्वर मंदिर बूढ़ापारा तक विशाल रैली का आयोजन हुआ। इसमें भारी संख्या में आप कार्यकर्ताओं ने मिलकर रैली को सफल बनाया। आज की रैली में छत्तीसगढ़ प्रदेश सह प्रभारी सुरेश कठैत,प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी,प्रदेश सहसंयोजक सूरज उपाध्याय,प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल,प्रदेश संगठन मंत्री भानु चंद्र सहित प्रदेश के समस्त पदाधिकारी शामिल थे।
इस विशाल विजय रैली में लगभग 700 बाइक और 150 से ज्यादा कारों का काफिला आज देखने को मिला। बहुत से ऐसे थे, जिन्होंने पार्टी में प्रवेश किया है।

प्रदेश प्रभारी गोपाल राय ने संबोधन में कहा कि पंजाब की तरह इस बार छत्तीसगढ़ में भी सरकार बनाने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। संजीव झा ने कहा कि इतनी धूप के बाद रैली में आपका उत्साह और बदलबो छत्तीसगढ़ का नारा बुलंद किया उसके लिए सभी का आभार।
यात्रा में आए प्रदेश के हर जिले के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया। प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि दिल्ली से होते हुए पंजाब और पूरे देश में संदेश पहुंचा है। अब तक भाजपा और कांग्रेस ठेकेदारी कर रहें हैं,उसे तोड़ने वाले अब देश में पैदा हो चुके हैं। प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब बदलाव चाहता है। अब परम्परा गत राजनीति को बदलकर जनता शिक्षा व स्वास्थ्य की बदलाव वाली राजनीति चाहती है। हम छत्तीसगढ़ में अब दुगने उत्साह से काम करंगे व बदलाव की इस राजनीति को छत्तीसगढ़ के कोने- कोने तक पहुंचाएंगे।
प्रदेश मीडिया प्रभारी जयंत गायधने ने कहा कि आज प्रदेश भर से आए हमारे क्रांतिकारी साथियों को एक नई ऊर्जा मिली है। यह यात्रा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी के रूप में देखी जा रही है। साथ आप पार्टी ने अगले साल छत्तीसगढ़ विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। राज्य के लोग, खासकर युवा और महिलाएं, कांग्रेस सरकार से निराश हैं और ‘बदलाव’ चाहते हैं।