G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIATrending News

असम में बाढ़ से स्थिति बिगड़ी, 14 जिलों में 3.4 लाख लोग प्रभावित

असम में बाढ़ की स्थिति बिगड़ी, 14 जिलों में 3.4 लाख लोग प्रभावित
Image Source : PTI

गुवाहाटी. असम में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को और बिगड़ गई तथा दो और जिलों के बड़े क्षेत्र में पानी फैल गया। इससे 1.70 लाख और लोग इसकी चपेट में आ गए। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 14 जिलों के 32 राजस्व क्षेत्रों के 3,41,837 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ का पानी बृहस्पतिवार से दो नए जिलों-उदलगिरी और डिब्रूगढ़ में भी फैल गया। बाढ़ और भूस्खलन के कारण राज्य भर में अब तक 64 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बीच, क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने असम और पड़ोसी मेघालय में विभिन्न स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान लगाया है। केंद्र के उप निदेशक संजय ओ नील शॉ ने कहा कि शनिवार को कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।

एएसडीएमए ने कहा कि धेमाजी सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है जहां लगभग 1.3 लाख बाढ़ की चपेट में हैं। इसके बाद लखीमपुर में 75,000 लोग और बारपेटा में 63,000 लोग पानी के कारण प्रभावित हुए हैं। 14 जिलों के 724 गाँव बाढ़ से घिरे हुए हैं और 46,797 हेक्टेयर में फसलों को नुकसान पहुँचा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page