G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIATrending News

असम में बाढ़ में पांच और लोगों की मौत, 36 लाख आबादी प्रभावित

असम में बाढ़ में पांच और लोगों की मौत, 36 लाख आबादी प्रभावित
Image Source : PTI

गुवाहाटी: असम में बाढ़ संबंधी घटनाओं में पांच और व्यक्तियों की मौत हो गई तथा राज्य 28 जिलों में करीब 36 लाख लोग इससे अब भी प्रभावित हैं। यह जानकारी शुक्रवार को एक आधिकारिक बुलेटिन में दी गई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने बताया कि धुबरी, दर्रांग, बोंगाईगांव, गोलपाड़ा और कामरूप जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। 

इसमें कहा गया है कि बृहस्पतिवार को राज्य के 33 जिलों में से 27 में 39.8 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित थे। बुलेटिन में कहा गया है कि इस साल राज्य में बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 102 हो गई है। 76 लोगों की मौत बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में हुई है जबकि 26 की मौत भूस्खलन में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page