ChhattisgarhKabirdham

अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवम कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व. मोतीलाल वोरा को बोड़ला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा श्रद्धाजंलि दिया गया।

बोड़ला : अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवम कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष  एवम वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा श्रद्धाजंलि दिया गया।कार्यक्रम में  ब्लॉक अध्यक्ष अजमत उल्ला खान  ने  श्रद्धाजंली अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस के लिए दिया और वे सच्चे नेता थे  वह बहुत ही सरल सहज मृदुभाषी अपने जीवन में उन्होंने एक पत्रकार की भूमिका भी निभाई अपने जीवन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहे उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रहे ।महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष कृतिका कश्यप, जिला सदस्य रामकुमार पटेल,नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू,उपाध्यक्ष संतोष अवस्थी,एवं मीडिया प्रभारी एवं एल्डरमैन  दीपक मागरे ने  सहित सभी ने अपने संबोधन में  कहा  बोरा जी के योगदान को हम कभी नहीं भूल पाएंगे  वोराजी कोषा अध्यक्ष के रूप में बहुत लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी  से जुड़कर काम किया अभी और वे कांग्रेस के अखिल  भारतीय  कमेटी के महासचिव के रूप में कार्य कर रहे थे। वे हमेशा पार्टी की सेवा में तत्पर रहें साथ ही  एआईसीसी में सबसे देर तक काम करने वाले नेताओं में मोतीलाल वोरा जी ही थे ।उनका एक सिद्धांत था  अपने उस दिन का काम उसी दिन समाप्त करो और व हमेशा पार्टी को  उन्होंने अपना बहुमूल्य योगदान और मार्गदर्शन प्रदान करते रहे ।उनका निधन वोरा परिवार के साथ साथ कांग्रेस के लिए अपूरणीय छति है।  वरिष्ठ कांग्रेसी अयूब खान,छबि वर्मा,रामकुमार ,पार्षद शमशाद बेगम,विसर्जन धुर्वे,ओमप्रकाश शर्मा,सरपंचो में मोहित राम धुव्रे, भागीरथी धुर्वे,इसराइल, राजेन्द्र साहू,सुनील केशरवानी अशोक निर्मलकर राजेंद्र चन्द्रवँशी, सरपंच सिल्हाटी ,मारियाटोला सरपंच भुनेश्वर भास्कर,कामाडबरी सरपंच और अन्य कांग्रेसी नेता के द्वारा श्रद्धांजलि दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page