G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIATrending News

अरुणाचल प्रदेश में एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 37 नए मामले आए सामने, कुल संख्‍या हुई 232

Coronavirus, Arunachal reports highest single-day spike
Image Source : GOOGLE

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 37 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 232 हो गई है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नए संक्रमित मरीजों में एनडीआरएफ का भी एक कर्मी है।

निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने कहा कि नए मामलों में से 34 राज्य की राजधानी से सामने आए हैं, जबकि दो चंगलांग और एक नामसाई जिले से सामने आया है। उन्होंने बताया कि सभी मामले पृथक केंद्र से सामने आए हैं और सभी में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं।

जाम्पा ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मी ने हाल ही में कहीं की यात्रा नहीं की लेकिन वह इसी बल के तीन अन्य संक्रमित कर्मियों के संपर्क में आ गए थे इसलिए पृथक केंद्र में थे। उन्होंने बताया कि नए मरीजों में से 36 असम, बिहार, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, केरल, चंडीगढ़, तमिलनाडु और कर्नाटक से लौटे हैं।

अधिकारी ने बताया कि सभी संक्रमित मरीजों को कोविड उपचार केंद्र भेज दिया गया है। राज्य में 160 लोगों का इलाज चल रहा है और 71 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। राज्य की राजधानी सबसे प्रभावित इलाका है, जहां अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 75 मामले सामने आ चुके हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page