G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Entertainment

अमिताभ बच्चन ने कहा अंग्रेजी नहीं है आसान, देखिए उनका लेटेस्ट पोस्ट

अमिताभ बच्चन
Image Source : AMITABH BACHCHAN INSTAGRAM

मेगास्टार अमिताभ बच्चन फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बेहद सक्रिय हैं और टम्बलर पर उनका निजी ब्लॉग भी है। सोशल मीडिया के माध्यम से 77 वर्षीय अभिनेता सामाजिक संदेश, व्यक्तिगत डायरी से कुछ तस्वीरें, आधिकारिक घोषणाएं और कई बार हल्के-फुल्के हास्य शेयर करते हैं। रविवार को, बिग बी ने सोशल मीडिया पर बताया कि अंग्रेजी भाषा कितनी जटिल हो सकती है और कुछ उदाहरण भी दिखाए।

देखिए बिग बी का पोस्ट-

जैसे ही अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर ये पोस्ट किया लोग तेजी से इस पर कमेंट करने लगे। फैंस को उनके आइकॉनिक डायलॉग ‘आई कैन टॉक इंग्लिश, आई कैन वॉक इंग्लिश’ की याद आ गई। 

{twitter:twitter.com/Epitomethinker/status/1295019417915412480

पिछले महीने, अमिताभ बच्चन ने COVID-19 पॉजिटिव पाए गए थे, अमिताभ जब तक अस्पताल में थे, अपने फैन्स को हेल्थ अपडेट देते रहते थे। अमिताभ अब  कोविड निगेटिव हो गए हैं। 

अमिताभ की आखिरी रिलीज गुलाबो सितारो थी, जिसका निर्देशक शूजित सरकार ने किया था। इस फिल्म में अमिताभ के साथ आयुष्मान खुराना भी नजर आए थे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। अमिताभ आने वाले समय में चेहेरे, झुंड और ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page