G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Uncategorized

अभिषेक बच्चन ने कोरोना वायरस को दी मात, टेस्ट रिपोर्ट आई निगेटिव

अभिषेक बच्चन की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव
Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने कोरोना वायरस को मात दे दी है। उनकी कोविड 19 रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने अपने फैंस का भी शुक्रिया अदा किया है। बता दें कि इससे पहले अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन भी कोरोना वायरस से ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 

अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, “वादा, वादा होता है। आज दोपहर को मेरी कोविड 19 रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। मैंने पहले ही कहा था कि इसे मात दे दूंगा। मेरे और परिवार की सेहत की कामना करने के लिए आप सभी का बहुत धन्यवाद। नानावटी अस्पताल के उन सभी डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ का आभारी हूं, जिन्होंने मेरे लिए जो कुछ भी किया। धन्यवाद।”

अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर भी व्हाइट बोर्ड की फोटो शेयर की है, जिसमें लिखा है कि अब वो डिस्चार्ज हो रहे हैं। 

गौरतलब है कि बच्चन परिवार ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर खुद पुष्टि करते हुए बताया था कि अमिताभ और अभिषेक कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद ऐश्वर्या और आराध्या की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। उन्हें नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज कराने के बाद अब सभी ठीक हो गए हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page